फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Arman farmers with fire ash

आग के साथ किसानों के अरमान भी राख

Thu, 07 Apr 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 07 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Arman farmers with fire ash
इटवा क्षेत्र में गेंहू के खेत में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तहसील क्षेत्र के महोखवा, सुकरौली, बनगाई गांव के सिवान में अज्ञात कारणों से लगी आग से तीनों गांवों के 40 किसानों की करीब 150 बीघा गेंहू का फसल जल गई। घटना गुरुवार की दोपहर साढ़े 12 बजे की है।
विज्ञापन

खेत में खड़ी गेंहू की फसल से निकलती आग की लपटों को देख हो हल्ला शुरू होने पर सिवान के चारों तरफ तीनों गांवों के ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीण निजी संसाधन से आग की लपटों पर काबू पाने का प्रयास करते रहे, लेकिन जब तक आग की लपटों पर ग्रामीण काबू पाते तीनों गांवों के 40 किसानों की फसल जल गई थी।
विज्ञापन

लगातार फोन करने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी तब पहुंची जब किसानों का फसल राख हो चुका था। आक्रोशित किसानों में फायर ब्रिगेड की गाड़ी को देर तक घेरे रखा। आग से महोखवा के देवीदीन का 5 बीघा, रामबोध 2, ध्रुवचंद, शत्रुध्न, दिनेश, सुरेश, रामदीन, अर्जुन का एक-एक बीघा, परमात्मा 3, बनगाई निवासी प्रमोद 2, कृष्ण प्रसाद 2, अदालत 1, राजेंद्र प्रसाद 6, नंदू 2, छिताऊ 10, बेचन व इंद्रमणि का 3-3, सिद्धनाथ व लल्ला का 4-4, माखन 7, सुकरौली गांव निवासी अर्जुन यादव, रामचंद्र, शिवपूजन, रामउजागिर का एक-एक बीघा, भागीरथी, रामानन्द 4-4 बीघा सहित तीनों गांवों के 40 किसानों का करीब 150 बीघा गेंहू का फसल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आग की घटना सूचना जब 101 नंबर पर दी जा रही थी तो फोन रिसीव करने के बाद उसे काट दिया जा रहा था। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की जानकारी के बाद करीब 10 किमी का सफर तय करने में फायर सर्विस की गाड़ी को डेढ़ घंटा लगा।
दमकल गाड़ी को राख पर पानी डालते देख पीड़ित किसान आक्रोशित हो उठे और लोगों ने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को घेर कर उन्हें जमकर खरीखोटी भी सुनाई। इस सम्बंध में तहसीलदार डुमरियागंज मेवालाल ने बताया कि तहसील क्षेत्र में कई स्थानों पर आग लगने की जानकारी है। सम्बंधित क्षेत्रों के हलका लेखपालों को आग से हुई क्षति की रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद उसे शासन को भेजी जाएगी, जिससे पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके। 
इटवा। तहसील क्षेत्र में गुरुवार को दोपहर को आग लगने से कई स्थानों पर गेहूं की सैकड़ों बीघा खड़ी फसल जल कर राख हो गई। तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकास क्षेत्र भनवापुर के ग्राम बरगदवा के सिवान से लेकर बदलिया तक लगभग सैकड़ों बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल कर राख हो गई।

खुनियांव विकास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ऊंचडीह के सिवान से मुड़िला, कपियवा, दुर्गाजोत, सेखुईया तक आग से सैकड़ों बीघा खड़ी फसल जल गया। ग्रामीणों ने अथक कोशिशों से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed