{"_id":"6a4be3acbeb27ea6c2017705","slug":"apply-by-the-10th-for-combine-harvester-mechanic-training-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-160862-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कंबाइन हार्वेस्टर मैकेनिक प्रशिक्षण के लिए 10 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कंबाइन हार्वेस्टर मैकेनिक प्रशिक्षण के लिए 10 तक करें आवेदन
Mon, 06 Jul 2026 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राज्य कृषि विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में कंबाइन हार्वेस्टर मैकेनिक के तकनीकी प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड से एक-एक पात्र अभ्यर्थी का चयन कर कंबाइन हार्वेस्टर के संचालन, तकनीकी जानकारी और मरम्मत का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी का दो वर्षीय आईटीआई, तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा, इंजीनियरिंग स्नातक या कृषि इंजीनियरिंग स्नातक होना आवश्यक है। इसके अलावा हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास कृषि यंत्रों की मरम्मत का कम से कम एक वर्ष का अनुभव हो। अभ्यर्थी की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 10 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन पत्र उप कृषि निदेशक कार्यालय, कृषि भवन, साड़ी चौराहा, सिद्धार्थनगर में जमा कर सकते हैं।