{"_id":"63333b9ea2db6c097865a3df","slug":"apparatus-distributed-among-handicapped-siddharthnagar-news-gkp452013739","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहरतगढ़ ब्लॉक सभागार में सांसद और विधायक ने बांटे उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहरतगढ़ ब्लॉक सभागार में सांसद और विधायक ने बांटे उपकरण
विज्ञापन
शोहरतगढ़ ब्लाक परिसर में दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल देते सांसद जगदंबिका पाल और विधायक विनय वर्म?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़ ब्लॉक सभागार में सांसद और विधायक ने बांटे उपकरण
शोहरतगढ़। ब्लॉक परिसर में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को 75 दिव्यांगों को सहायक उपकरण दिए गए। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि ये उपकरण दिव्यांगजनों के लिए उपयोगी साबित होंगे। केंद्र व प्रदेश सरकारें हमेशा दिव्यांगों के हित में कार्य कर रही हैं। दिव्यांगों की सेवा पुनीत कार्य है। दिव्यांगों को यह अहसास नहीं होना चाहिए कि वे शारीरिक रूप से कमजोर हैं।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन से दो अक्तूबर राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी की जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि दिव्यांगों को समाज की मुख्य धारा में लाने व स्वावलंबी बनाने के लिए हम लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दे रहे हैं।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एजाजुल हक ने कहा कि विभागीय स्तर पर समय-समय पर कैंप लगाकर दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए जा रहे हैं।
सांसद व विधायक ने दिव्यांगजनों में 45 ट्राई साइकिल, 12 व्हील चेयर, आठ कान की मशीनें बांटी र्गइं। इस दौरान बीडीओ संगीता यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित यादव, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, पद्माकर शुक्ल, सूर्यप्रकाश पांडेय, लवकुश सैनी, रवि अग्रवाल, हरीश वर्मा, संजय दुबे मौजूद रहे।