फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   APF seizes Rs 20 lakh in Indian currency notes, suspects flee

Siddharthnagar News: एपीएफ ने पकड़े 20 लाख के भारतीय नोट, संदिग्ध भागे

Tue, 12 May 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 12 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
APF seizes Rs 20 lakh in Indian currency notes, suspects flee
कपिलवस्तु। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध नकदी लेन-देन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेपाल के मोरंग जिले में रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

सशस्त्र पुलिस बल ने रतुवामाई नगरपालिका वार्ड नंबर-2 के घररू चौक क्षेत्र से 20 लाख भारतीय रुपये बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सीमा सुरक्षा को लेकर चल रही सघन चेकिंग के दौरान की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सीमा क्षेत्र में स्थित बरडांगा बॉर्डर आउट पोस्ट (बीपीओ) और डोरिया बीपीओ की संयुक्त टीम नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान भारत की ओर से नेपाल आ रहे दो लोग मोटरसाइकिल पर संदिग्ध दिखे। टीम ने उन्हें रोककर जांच शुरू की, बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने अचानक अपने पास रखा बैग नीचे फेंक दिया और मौके से भाग निकला। चालक भी कुछ दूरी पर रुकने के बाद तेजी से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर बैग की तलाशी ली, जिसमें 500-500 रुपये के कुल 40 बंडल मिले। प्रारंभिक जांच में बरामद राशि 20 लाख भारतीय रुपये बताई गई है। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed