{"_id":"65d65a05c878057b86056f27","slug":"answer-the-questions-in-good-writing-without-stress-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-113197-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तनाव मुक्त होकर सवालों का अच्छी लेखनी में दें जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तनाव मुक्त होकर सवालों का अच्छी लेखनी में दें जवाब
Thu, 22 Feb 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में कई प्रकार के भ्रम की स्थिति रहती है। वह पहले से तनाव में आ जाते हैं। परीक्षार्थी परीक्षा से डरें नहीं है। कैसे परीक्षा दें, इसके बारे में विषय विशेषज्ञों ने राय दी हैं।
परीक्षार्थियों को परीक्षा को लेकर तनाव य किसी तरह का भय नहीं रखना चाहिए। बल्कि रिलैक्स मूड में परीक्षा केंद्र पर जाएं और प्रश्न पत्र में पूछे गए सवालों का जवाब अच्छी राइटिंग में लिखे। परीक्षा को लेकर तनाव रखने से तैयारी प्रभावित हो सकती है। परीक्षा के समय अपने दिनचर्या और खानपान पर भी ध्यान दें परीक्षार्थी।
-काजी अहमद फरीद अब्बासी, प्रधानाचार्य रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज चकचईं
यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर छात्राएं किसी प्रकार का तनाव और डर ना पाले, बल्कि परीक्षा को सकारात्मक रूप से लें। की गई तैयारी के आधार पर प्रश्न पत्र में आए सवालों को पढ़कर अच्छी राइटिंग में जवाब दें। निश्चित रूप से अच्छे अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
-रजनी पांडेय, प्रधानाचार्य राजकीय कन्या इंटर कॉलेज डुमरियागंज
परीक्षा को लेकर परीक्षार्थी किसी भी प्रकार का खौफ या चिंता ना करें। इससे जो तैयारी की गई है वह भी प्रभावित हो सकती है। बल्कि परीक्षा को सकारात्मक रूप से लें। सारी रात जाकर बिताने के बजाय समय पर पढ़ाई करके सो जाएं और उठकर व्यायाम करें। उसके बाद परीक्षा देने जाएं। इससे शारीरिक और मानसिक दोनों स्तर पर परीक्षार्थी अपने को तरोताजा महसूस करेंगे।
-मुकेश उपाध्याय, शिक्षक डुमरियागंज
-- -
परीक्षा को लेकर अक्सर देखने को मिलता है परीक्षार्थी काफी परेशान और तनाव में दिखाई देते हैं, जो उनके सेहत के लिए ठीक नहीं है। तनाव और डर प्रतिभा को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में निडर होकर परीक्षा देने जाएं, सभी सवालों का अच्छे से जवाब दें, परीक्षा के अच्छे परिणाम आएंगे।
-सैफुद्दीन मलिक, प्रधानाचार्य डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल आईसी बढ़नी कोल्ड स्टोरेज डुमरियागंज