फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Animal health fair started

Siddharthnagar News: पशु आरोग्य मेला का हुआ शुभारंभ

Sun, 20 Oct 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 20 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Animal health fair started
सिद्धार्थनगर। उप्र सरकार की प्रमुख योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला में पशुओं की जांच की जा रही है। पशु चिकित्सालय नौगढ़ सदर विकासखंड नौगढ़ के ग्राम सभा महादेव गंगाराम में शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नवल किशोर विश्वकर्मा ने गो पूजन करके तथा फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार की प्रमुखता वाली योजनाएं हैं। प्रत्येक वर्ष ऐसा मेला लगाया जाता है। मेले में पशुओं के लिए सरकार की तरफ से निशुल्क दवाओं का वितरण योजना पूरी तरह से सफल है। अपने पशुओं को हीट में आने के बाद वैज्ञानिक विधि से कृत्रिम गर्भाधान ही कराए। डॉ. राजबहादुर यादव ने कहा कि पशुधन बीमा योजना, मुख्यमंत्री दुग्ध प्रोत्साहन योजना, केसीसी योजना तथा नस्ल सुधार योजना चल रही है। पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तरह हमारे पशुपालन विभाग में भी एंबुलेंस की सेवा प्रारंभ हो चुकी है जिसको टोल फ्री नंबर 1962 से संचालित किया जाता है। पशु पालने के लिए 1500 रुपये महीना पालकों को दिया जाएगा। पशु आरोग्य मेला में 68 पशुपालकों के 205 पशुओं की चिकित्सा की गई। इसमें 35 बड़े पशु और 170 छोटे पशु शामिल थे।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. पवन मिश्रा, प्रियंका श्रीवास्तव, उमेश पांडेय, राम शंकर यादव, रामदेव, पप्पू राव, महेंद्र पाल, रोहित तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, रवि त्रिपाठी, उमेश चंद्र त्रिपाठी, तोलेश्वर, अनीता, उर्मिला उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed