{"_id":"668867c0b9157667720759d4","slug":"animal-farmers-worried-due-to-lack-of-vaccination-responsible-silent-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-120251-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: टीकाकरण नहीं होने से पशुपालक चिंतित, जिम्मेदार मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: टीकाकरण नहीं होने से पशुपालक चिंतित, जिम्मेदार मौन
Sat, 06 Jul 2024 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 06 Jul 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के औराताल इलाके में पशुपालन विभाग की ओर से संक्रामक बीमारियों से बचाव को लेकर पशुओं का टीकाकरण न किए जाने से पशुपालक चिंतित है। जबकि जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं। लोगों का कहना है कि विभागीय जिम्मेदारों की मनमानी व उदासीन रवैये का खामियाजा हर साल भुगतान पड़ता है, लेकिन संबंधित अधिकारी मूकदर्शक बने रहते हैं। लोगों ने बरसात से पूर्व टीकाकरण कराने की मांग की है।
क्षेत्र के सुकरौली, कैथवलिया रेहरा, बनगाई नानकार आदि गांवों के हजारी यादव, राम कुमार यादव, राम जियावन, श्याम बिहारी, सुनील, दीप, सचिन श्रीवास्तव आदि ने बताया कि राप्ती नदी के किनारे बसे इन गांवों में बरसात शुरू होते ही पशुओं में गला घोंटू रोग की समस्या बढ़ जाती है और हर साल दर्जनों पशुओं की मृत्यु हो जाती है। इसका प्रमुख कारण समय से टीकाकरण ना होना है। पिछले वर्ष बनगाई नानकार में राम कुमार यादव की भैंस व महोखवा में हजारी यादव की भैंस गला घोंटू बीमारी के चपेट में आने से मर गई थी।
पशुपालकों का कहना है कि अभी तक विभाग ने टीकाकरण नहीं कराया, जिससे सभी चिंतित हैं। इस संबंध में एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने बताया कि पशुपालन विभाग के जिम्मेदारों को निर्देशित कर यथाशीघ्र टीकाकरण कराया जाएगा।