फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Anganwadi workers thunder in collectorate

कलेक्ट्रेट पर 12वें दिन भी गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Thu, 18 Mar 2021 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers thunder in collectorate
कलेक्ट्रेट में गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन

डुमरियागंज में सीडीपीओ, मुख्य सेविका के खिलाफ कार्रवाई की कर रही हैं मांग
आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन धरना जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज की बाल विकास परियोजना अधिकारी और मुख्य सेविका के खिलाफ कार्रवाई करने की जिद पर अड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 12वें दिन भी जारी रहा। मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने से धरने में प्रतिदिन कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार से बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गई हैं।

कलेक्ट्रेट परिसर में बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री प्रभावती देवी की अगुवाई में धरना दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि डुमरियागंज में सुविधा शुल्क लेन-देन के मामले में ऑडियो वायरल होने के बाद भी दोनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। बेमियादी धरना जारी रहने के साथ ही डीपीओ का घेराव करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि शनिवार तक कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में आंदोलन को तेज किया जाएगा, साथ ही निर्णायक संघर्ष का निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान प्रदेश संरक्षक मकबूल आलम, संगीता दुबे, चंदा पाल, पार्वती, मिथिलेश पांडेय, कांती पांडेय, पुष्पा, सरिता, रोहिणी, विंद्रावती, कलावती पांडेय, ऊषा, जुबैदा चौधरी, कौशिकी, कुसुम श्रीवास्तव, कामिनी सिंह, आयशा आदि मौजूद रहीं। इस बाबत डीएम दीपक मीणा ने कहा कि डुमरियागंज के बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका के ऑडियो वायरल होने संबंधी मामलों में कार्रवाई को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के धरने की जानकारी है। जल्द ही संगठन के पदाधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed