फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Anganwadi workers listed 13 problems

Siddharthnagar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गिनाईं 13 समस्याएं

Sun, 25 Jun 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 25 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers listed 13 problems
शहर के बुद्धा पार्क में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष प्रभाव
सिद्धार्थनगर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले बुद्धा पार्क में रविवार को आयोजित संवर्ग से जुड़ी 13 बिंदुओं की लंबित समस्याओं का निस्तारण न होने को लेकर आक्रोश जताया गया। उन्होंने कहा कि बार लिखित और मौखिक जानकारी देने के बाद भी समस्याएं यथावत हैं। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष प्रभावती देवी ने डुमरियागंज ब्लॉक में तैनात पूर्व मुख्य सेविका पर आरोप की पुष्टि होने और उच्चाधिकारियों के आदेश बाद भी गैर जनपद तबादला न करके गृह जनपद संतकबीरनगर के पास के जिले में ही खेसरहा ब्लॉक में स्थानांतरित करने का आरोप लगाया। उन्हें तत्काल दूसरे जिले में स्थानांतरण करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 10 दिन के भीतर समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर कौशिकी त्रिपाठी, राजमाला, उर्मिला मिश्रा, चंदन मिश्रा, चंदापाल, मीना त्रिपाठी, शिमला मौर्या, प्रर्मिला चौधरी, कुसुम सिंह, जुबैदा, आशा त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed