फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Along with plantation, protection of plants is also necessary

पौधरोपण के साथ ही पौधों की सुरक्षा भी जरूरी : श्यामधनी राही

Tue, 06 Jun 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 06 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Along with plantation, protection of plants is also necessary
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुद्ध वन विहार पार्क में शपथ दिलाते डीएम संजीव रंजन, साथ में उपस
सिद्धार्थनगर। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की ओर से बुद्ध वन विहार पार्क में प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान थीम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि जिले में अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। साथ ही उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

डीएम संजीव रंजन ने कहा कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान पर हमें विशेष जागरूक होना चाहिए। क्योंकि प्लास्टिक प्रदूषण स्वच्छ पर्यावरण के विकास में बाधक है। कहा कि हमें प्लास्टिक का कम प्रयोग करते हुए आवश्यकतानुसार कपड़े व जूट के थैले का प्रयोग करना चाहिए। हरियाली का अनुपात बढ़ाने हेतु अधिक से अधिक पौधरोपण और पौधों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए उन्होंने लोगों को पर्यावरण के लिए जीवन शैली की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम को डीडीओ शेषमणि सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में पार्क में स्थापित बुद्ध प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पौधरोपण किया। डीएफओ चंद्रेश्वर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन सिद्धार्थ शंकर पांडेय ने किया। इस दौरान शरद कुमार श्रीवास्तव, राणा प्रताप सिंह, जयशंकर प्रसाद मिश्र, एके दुबे, धर पांडेय सुजीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्रों ने किया पौधरोपण
सिद्धार्थनगर। करौंदा-मसिना स्थित सिद्धार्थ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान पर्यावरण दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। पृथ्वी को हरा-भरा रखने व पर्यावरण की सुरक्षा के लिए छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर मसिना, देवरा, नगरा आदि स्थानों पर लोगों को जागरूक किया। प्राचार्य डीएन यादव ने बताया कि मनुष्य के लिए वृक्ष अनमोल धरोहर होते हैं, जो आक्सीजन प्रदान कर जीवन देते हैं। साथ ही वर्षा कराने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उप-प्राचार्य शैलेंद्र चौबे ने कहा कि हमे समय-समय पर हमें पौधरोपण करते रहना चाहिए। आज जो पौधे हम लगाएंगे वह वर्तमान के साथ-साथ हमारी आने वाली पीढि़यों के लिए भी जीवन देने का कार्य करेगें। कार्यक्रम का संचालन रजिस्ट्रार पंकज मिश्रा ने किया। इस दौरान संस्थान के सभी प्रवक्ता सहित अमित त्रिपाठी, नितेश कुमार, हिरंजन, कल्पना, विशाखा मिश्रा, संध्या, स्वाती निहारिका, आराधना आदि विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण सुरक्षा की ली शपथ
सिद्धार्थनगर। विकास खंड नौगढ़ के ग्राम पंचायत रामपुर पंचायत भवन पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पर्यावरण सुरक्षा के साथ राष्ट्रीय जल मिशन योजना के तहत लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। पंचायम सचिव कलीमुज्जफर ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण करना जरूरी है। साथ ही जल संरक्षण भी जीवन में बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में लेखपाल अरुण कुमार श्रीवास्तव, प्रधान राकेश प्रसाद, अवधेश कुमार, जितेंद्र भास्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed