Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Allegations of miscarriage due to wrong medication, uproar

Siddharthnagar News: गलत दवा देने से गर्भपात का आरोप, हंगामा

Tue, 02 Jun 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 02 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Allegations of miscarriage due to wrong medication, uproar
- बांसी कस्बे के जिला अस्पताल का बताया जा रहा मामला
विज्ञापन

बांसी। चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही बरतने और गलत दवा देने से गर्भपात होने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पचास शैय्या अस्पताल में हंगामा किया। इलाज करने वाले चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
पीड़ित महिला के पति ग्राम कोल्हुआ बुजुर्ग निवासी सुनील गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी मनीषा गुप्ता उम्र लगभग 25 वर्ष जो पांच महीने की गर्भवती थी। 30 मई की सुबह करीब 11:00 बजे सुनील अपनी पत्नी का रूटीन चेकअप कराने बांसी के एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए थे। अल्ट्रासाउंड जांच में बच्चा पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित पाया गया था। रात में उसकी तबीयत बिगड़ गई और रात में मनीषा के पेट में अचानक तेज दर्द और ब्लीडिंग हल्का पानी और खून का स्राव शुरू हो गया। घबराए परिजन उन्हें तुरंत बांसी के पचास शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि वहां ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने फोन पर डॉक्टर से बात की।उनकी अनुपस्थिति में ही स्टाफ ने दो इंजेक्शन पर्चे पर लिखकर मंगाए और मरीज को लगा दिए। परिजनों का कहना है कि इंजेक्शन लगते ही मनीषा की स्थिति सुधरने के बजाय और बिगड़ गई और उन्हें अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। हालत नाजुक होने पर जब डॉक्टर अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने मरीज की गंभीर स्थिति को देखने के बावजूद इलाज करने से मना कर दिया और परिजनों से सीधे मेडिकल काॅलेज सिद्धार्थनगर ले जाने को कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पति का आरोप है कि जब उन्होंने डॉक्टर से बच्चे की रिपोर्ट के बारे में पूछा तो डॉक्टर ने अभद्रता की और उन्हें डांटकर भगा दिया। सुनील गुप्ता ने कहा कि गलत इलाज होने से अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया जिससे गर्भपात हो गया।

इस संबंध में इलाज करने वाले डाॅ. लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि मरीज के पहुंचने के बाद उसका प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद कुछ हालत में सुधार हुआ, परंतु कुछ देर बाद अधिक रक्तस्राव शुरू होने पर मेडिकल काॅलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया।
वहीं, कोतवाल बांसी मृत्युंजय पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed