फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   allegation of theft on 2 boys

Siddharthnagar News: दो नाबालिग बच्चों पर लगाया 15 लाख रुपये के सामान चोरी करने का आरोप

Mon, 16 Oct 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
allegation of theft on 2 boys
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बिजवार बढ़ई गांव का मामला, तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बिजवार बढ़ई गांव निवासी राज अग्रहरि ने सोमवार को थाने में शिकायती पत्र दिया। इन्होंने गांव के दो नाबालिग बच्चों पर तीन दिनों से पुराने घर में रखे करीब 15 लाख रुपये के सामान की चोरी करने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
डुमरियागंज पुलिस को दी गई तहरीर में शिकायत कर्ता राज अग्रहरि ने बताया है कि हमारे बिजवार बढ़ई स्थित पुराने घर से लगातार सामान चोरी हो रहा है। उस घर में हमारे परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता है। पता लगाने के क्रम में सोमवार को दिन में लगभग दो बजे जब मैं अपने घर पर पहुंचा तो अपने गांव के एक लड़के को घर में चोरी करते हुए पकड़ लिया। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि हमारे साथ गांव का एक और लड़का चोरी में शामिल है।
विज्ञापन

राज अग्रहरी ने बताया कि दोनों ने मिलकर करीब 15 लाख रुपए के सामान की चोरी की है। शिकायत पत्र देकर पीड़ित ने संबंधित चोरों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष डुमरियागंज मुकेश कुमार राय ने बताया कि खंडहर नुमा पुराने घर में लगभग 10 साल के बच्चे द्वारा चोरी का मामला सुनने में आया है। पुलिस टीम को भेजा हूं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed