{"_id":"6557ac623715e4b7a50fe64d","slug":"allegation-of-not-to-giving-neutrient-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-8378-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चौपाल में पोषाहार वितरण नहीं करने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चौपाल में पोषाहार वितरण नहीं करने का आरोप लगाया
Fri, 17 Nov 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। खेसरहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कठमोरवा में शुक्रवार को चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत के कुर्मी व यादव डीह की महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर पोषाहार वितरण न किए जाने का आरोप लगाया व आवास, शौचालय और पशु शेड की मांग की।
गांव की शांति, संगीता, तारावती, राजमती, कौशिल्या, गेना, सुमित्रा, इंद्रावती आदि महिलाओं ने कुर्मी व यादव डीह में पोषाहार वितरण नहीं किए जाने का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर आरोप लगाया। महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए एडीओ पंचायत ने संबंधितों को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।
महिलाओं का कहना था कि पोषाहार वितरण में विभागीय जिम्मेदारों की मिलीभगत के चलते लंबे अरसे से आंगनबाड़ी राशन में घोटाला किया जा रहा है।
इस दौरान बांकेलाल, संदीप कुमार गौड़, शुभम मणि, ग्राम प्रधान अनिल कुमार पासवान, घनश्याम लोधी, अब्दुलगनी, राकेश पटेल, विनोद कुमार मौर्य सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।