फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Allegation of murder by strangulation for dowry, case registered against four

Siddharthnagar News: दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप, चार पर केस दर्ज

Mon, 20 Jan 2025 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Allegation of murder by strangulation for dowry, case registered against four
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पथरा। पथरा थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने विवाहिता के ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित सास, ससुर, देवर और ननद पर केस पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर तिवारी गांव निवासी विद्यावती ने पुत्री मन्ना अग्रहरि (25) का विवाह पथरा थाना क्षेत्र के रमवापुर निवासी संतोष कुमार अग्रहरि के साथ 22 मई 2021 को किया। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल वाले मन्ना से दहेज में चार लाख रुपये की मांग करने लगे, जिसके लिए उसे आए दिन मारते-पीटते रहते थे। इसकी जानकारी विद्यावती ने फोन से मायके वालों को दी थी।
विज्ञापन

विद्यावती की मां ने दामाद संतोष, ससुर रामतीरथ, सास बिमला देवी, देवर अजय, ननद प्रमिला पर आरोप लगाते हुए बताया कि रविवार सायं दहेज की मांग के लिए बेटी को मारापीटा, जिसकी सूचना उसने हमें फोन से दी। क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मां के तहरीर पर केस पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed