{"_id":"65d50874daf2b48aba0da427","slug":"allegation-of-construction-of-cremation-ground-arbitrarily-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-113153-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मनमाने तरीके से अंत्येष्ठि स्थल के निर्माण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मनमाने तरीके से अंत्येष्ठि स्थल के निर्माण का आरोप
Wed, 21 Feb 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
बर्डपुर। ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 11 के टोला दौलतपुर में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जांच की मांग की है। अजय चौधरी की अगुवाई में दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को बीडीओ बर्डपुर को शिकायती पत्र देकर नाराजगी जताई। शिकायती पत्र में कहा है कि मेखडा नाला के पास ग्राम प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक आदि द्वारा मनमाने तरीके से अंत्येष्ठि स्थल बनाने की तैयारी चल रही है।
अंत्येष्ठि स्थल के निर्माण के लिए अन्य कई उपयुक्त स्थान हैं, बावजूद इसके मनमाने तरीके से कार्य करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान रामशंकर चौधरी, सफीक अहमद, बृजलाल, उत्तम प्रसाद, राम वृक्ष, रामचंद्र, जगदीश प्रसाद आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद