फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   allegation of beaten student

अध्यापकों पर छात्र को पीटने का आरोप

Wed, 07 Sep 2022 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
allegation of beaten student
अध्यापकों ने छात्र को पीटा। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अध्यापकों पर छात्र को पीटने का आरोप
विज्ञापन

खेसरहा। थाना क्षेत्र के विकास इंटर कॉलेज खेसरहा में पढ़ने वाले छात्र की तीन शिक्षकों द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई से छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित छात्र के पिता ने खेसरहा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस कॉलेज में आदित्य पांडेय पुत्र संतोष पांडेय इंटरमीडिएट का छात्र है। पिता के मुताबिक, वह सोमवार को विद्यालय गया था। मंगलवार को भी विद्यालय पहुंचा था। यहां बिना किसी वजह के विद्यालय के शिक्षकों ने उससे दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। जब बेटे ने आग्रह किया और गलती पूछी तो तीन शिक्षक एक साथ उस पर टूट पड़े। वे तब तक उसे डंडे और घूसों से पीटते रहे, जब तक कि वह गिर नहीं गया। उनकी पिटाई से आदित्य के शरीर में कई गंभीर चोटें आई हैं। कई स्थानों पर डंडे के निशान हैं और सूजन भी आ गई है। पिता ने खेसरहा थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ खेसरहा भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर भी मिली है। जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विकास इंटर कॉलेज खेसरहा के प्रधानाचार्य प्रकाश सिंह का कहना है कि कुछ बच्चे आपस में झगड़ा कर रहे थे। शिक्षक छुड़ाने गए तो आदित्य पांडेय शिक्षकों से उलझ गया था। शिक्षकाें ने तमाचा लगाकर उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed