फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Allegation of assault after indecent comment on social media

Siddharthnagar News: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के बाद मारपीट करने का आरोप

Sun, 28 Jan 2024 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Allegation of assault after indecent comment on social media
- डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कादिराबाद के दो युवकों ने इंस्टाग्राम पर अमर्यादित टिप्पणी की
विज्ञापन

- पीड़ित को रास्ते में रोक कर स्कूल प्रबंधक के सहयोग से पीटा, दी जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भरवठिया बाजार के एक युवक ने कादिराबाद के दो युवकोंं पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के जरिये धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ ही स्कूल प्रबंधक के साथ रास्ते में रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्षेत्र के भरवठिया बाजार निवासी हर्षित गुप्ता ने शुक्रवार को डुमरियागंज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कादिराबाद गांव निवासी आदिल व जईम ने बाबरी मस्जिद नाम से इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप बनाया गया है। इसमें धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी 23 जनवरी की रात नौ बजे के बाद की गई। इससे समाज में शत्रुता, घृणा, वैमनस्यता की स्थिति पैदा हुई तथा धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि शुक्रवार को डुमरियागंज से घर लौटते समय सर सैय्यद स्कूल के पास आदिल व जईम और कुछ अन्य लोगों ने रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच स्कूल के प्रबंधक तौसीफ मलिक भी पहुंच गए और नाम पूछने के उपरांत एक धर्म को टारगेट कर गाली देने लगे। मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने तहरीर देते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार यादव ने बताया कि मामले में आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed