फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Akhand Pratap elected president for the third time

अखंड प्रताप तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित, कृपाशंकर महामंत्री बने

Sat, 30 Jan 2021 10:20 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Akhand Pratap elected president for the third time
चुनाव परिणाम आने के बाद अधिवक्ता साथियों के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अखंड प्रताप तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित
विज्ञापन

महामंत्री पद पर कृपाशंकर को मिली जीत, सिद्धार्थ बार एसोसिएशन चुनाव की हुई मतगणना
कड़ी सुरक्षा के बीच परिणाम घोषित, समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का परिणाम घोषित हुआ। इनमें सर्वाधिक मत पाकर अखंड प्रताप सिंह तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। महामंत्री पद पर कृपाशंकर त्रिपाठी ने जीत हासिल की। परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न का दौर शुरू हो गया। अबीर-गुलाल लगाए गए और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी।
मुख्य चुनाव आयुक्त रामशंकर सिंह की ओर से घोषित चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद पर अखंड प्रताप सिंह को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए। वह तीसरी बार अध्यक्ष पद की कमान संभालेंगे। जबकि अन्य प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार नरेंद्र कुमार भार्गव, संजय कुमार पाठक, हरिहर प्रसाद पाठक, श्रवण कुमार पांडेय और उमेश चंद्र श्रीवास्तव रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयशंकर प्रसाद मिश्र, विजय कुमार सिंह और राजेंद्र नाथ श्रीवास्तव चुनाव मैदान में थे। उपाध्यक्ष पद के लिए अनूप कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार मौर्या और वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव आमने-सामने थे। महामंत्री पद पर सबसे अधिक मत पाकर कृपा शंकर त्रिपाठी विजयी घोषित हुए। प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी सिद्ध नाथ पांडेय, अजय कुमार यादव और अंजनी कुमार दूबे थे। कोषाध्यक्ष पद के लिए पंकज कुमार सिंह और मनीष मणि त्रिपाठी के बीच मतों की गणना हुई।
विज्ञापन

संयुक्त मंत्री प्रशासनिक पद पर राहुल कुमार द्विवेदी और संतोष कुमार के बीच मुकाबला रहा। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के पद पर बृजेश प्रताप सिंह और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कैलाश नाथ गिरी निर्विरोध घोषित हुए। संयुक्त मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क के लिए अरुण कुमार त्रिपाठी, देवेश कुमार श्रीवास्तव मैदान में थे। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए जीतेंद्र नारायण सिंह, राकेश कुमार सिंह, त्रिपाठी सहोदर भाई, अनिल कुमार विश्वकर्मा, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, विमल कुमार मिश्र और वीरेंद्र नाथ शुक्ल के बीच मतगणना हुई। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य में पांच पदों के लिए उमाशंकर पांडेय, गोपाल मिश्रा, प्रदीप कुमार सिंह, करन श्रीवास्तव, रामसूरत यादव निर्विरोध चुने गए। चुनाव हुए पदों पर विजयी और प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों को कितने मत प्राप्त हुए। चुनाव अधिकारी ने असमर्थता जाहिर की और विवरण सोमवार को देने की बात कही। मतगणना कार्य में चुनाव अधिकारी रमेश कुमार पांडेय एवं नागेंद्र नाथ त्रिपाठी की अहम भूमिका रही। चुनाव परिणाम आने के बाद समर्थित अधिवक्ताओं ने जश्न मनाया। अबीर-गुलाल उड़ाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed