{"_id":"6484c280ed70ad1e7c09d864","slug":"after-thrashing-the-field-the-road-was-removed-from-the-middle-siddharthnagar-news-c-7-1-201593-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खेत की पटाई कर बीच से सड़क निकाल दी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खेत की पटाई कर बीच से सड़क निकाल दी...
Sun, 11 Jun 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील क्षेत्र के अगया में एक किसान ने ग्राम प्रधान पर उसकी निजी भूमि के बीच से सड़क की पटाई कराने का आरोप लगाया है। इस मामले में एसडीएम इटवा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के अगया गांव निवासी असगर अली व मो. मुस्तफा ने कहा है कि वे ग्राम अगया के काश्तकार हैं। उन्होंने पूर्व में पक्की पैमाइश कराई थी। जिसके पत्थर आज भी खेत में मौजूद हैं। इसी दौरान तत्कालीन ग्राम प्रधान ने उनके खेत के बगल से सड़क पटाई का कार्य भी कराया था। जिस पर आज भी लोगों का आना-जाना है। लेकिन गांव के वर्तमान प्रधान शनिवार को पुरानी सड़क से लगभग 16 फिट हटकर उनके खेत के बीच में सड़क की पटाई कराने के लिए जबरदस्ती निशान लगवा रहे है। जबकि यह निशान चारों कोने पर लगे पत्थरों के बीच में है। इस संबंध में ग्राम पंचायत पिपरा मुर्गिहवा के ग्राम प्रधान अदालत का कहना है कि लेखपाल की सीमांकन की हुई भूमि पर सड़क पटाई का कार्य करवा रहा हूं। वहीं, एसडीम इटवा कर्मेंद्र का कहना है कि मामले की जानकारी है। किसी काश्तकार की भूमि में सड़क बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।