फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   After the death of the lad went to eat snacks

नमकीन खाने के बाद बालक की मौत

Sat, 11 Feb 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Feb 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
After the death of the lad went to eat snacks
बांसी पीएचसी पर भर्ती बालक। - फोटो : अमर उजाला
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के पिपरा पड़रुपुर गांव में नमकीन खाने के बाद तीन बच्चों की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां शुक्रवार की देर रात एक की मौत हो गई। दो अन्य बच्चों को बांसी पीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां से हालत गंभीर होने पर एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक के घरवालों ने मामले में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पिपरा पड़रुपुर निवासी चंद्रमणि का पुत्र आदित्य (11), मुनिराम यादव के पुत्र सत्यम (11) व मुनिराम गौड़ के पुत्र प्रेमचंद (7) ने शुक्रवार की शाम नमकीन खाया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। लगातार उल्टी-दस्त की शिकायत पर देर रात आदित्य व सत्यम के परिवार के लोग उसे बांसी पीएचसी ले गए, जबकि प्रेमचंद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर उपचार के बाद डॉक्टर की सलाह पर परिवार के लोग प्रेमचंद को घर ले गए। रात करीब डेढ़ बजे प्रेमचंद की तबीयत फिर बिगड़ गई। घरवाले जब तक उसे अस्पताल लाते, उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, बांसी पीएचसी में भर्ती आदित्य को शनिवार की सुबह डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सत्यम की हालत सामान्य बताई जाती है। पूछताछ में सत्यम ने बताया कि गांव के ही एक बच्चे ने उन्हें नमकीन खाने को दिया था, जिसके सेवन के बाद तबीयत बिगड़ी।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक बच्चे की मां आरती देवी व चचेरे भाई बजरंगी ने संयुक्त रूप में तहरीर दिया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, पीएचसी के चिकित्सक डॉ. एमके चौधरी ने बताया कि आदित्य व सत्यम को रात तीन बजे अस्पताल लाया गया था। उन्हें उल्टी व पेट दर्द की शिकायत थी। इलाज के बाद हालत में सुधार न होने पर आदित्य को रेफर किया गया है। सत्यम ही तबीयत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed