{"_id":"61cde87204efdc30ce00fd44","slug":"after-protest-gpt-urea-siddharthnagar-news-gkp4218834196","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने प्रदर्शन किया तो मिली यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने प्रदर्शन किया तो मिली यूरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने प्रदर्शन किया तो मिली यूरिया
साधन सहकारी समिति जखौलिया का मामला
संवाद न्यू एजेंसी
पकड़ी बाजार। शोहतगढ़ तहसील क्षेत्र की साधन सहकारी समिति जखौलिया पकड़ी में यूरिया खाद उपलब्ध होने के बावजूद भी किसानों को आसानी से नहीं मिल रही है। खाद नहीं मिलने पर आक्रोशित किसानों ने बृहस्पतिवार को सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। उसके बाद कृषि विकास अधिकारी ने साधन सहकारी समिति पर पहुंच कर पुलिस के सहयोग से खाद का आवंटन कराया।
क्षेत्र के बालक दास, वसीम अहमद, अब्दुल अजीज, अब्दुल वदुद, मो. उमर हरिराम चौधरी, जगदीश, माया पटेल सहित अन्य किसानों ने कृषि अधिकारी सीपी सिंह, एसडीएम शोहरतगढ से शिकायत की। कृषि अधिकारी के आदेश पर को ऑपरेटिव सहायक विकास अधिकारी प्रदीप कुमार ने समिति पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में किसानों को यूरिया खाद को वितरित कराई।