फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   After killing the married woman, the dead body was thrown in the maiden

Siddharthnagar News: विवाहिता की हत्या कर मायके में फेंका शव

Thu, 27 Jul 2023 10:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 27 Jul 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
After killing the married woman, the dead body was thrown in the maiden
पथरा के रमवापुर गांव के घटनास्थल पर लगी ग्रामिणो की भीड़
सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव में विवाहिता का शव उसके मायके घर के सामने मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या कर शव घर के सामने फेंकने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मृतका के पिता के तहरीर पर पति, सास, देवर व दो अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर सीओ डुमरियागंज सुजीत राय ने पहुंच कर मायके वालों का बयान लिया।
विज्ञापन

रमवापुर में बृहस्पतिवार भोर चार बजे प्रमिला (25) पुत्री जगदीश का शव पिता के घर के सामने छोड़कर ससुराल वाले फरार हो गए। प्रमिला के पिता के अनुसार घर के सामने एक बच्चे की रोने की आवाज सुनाई पड़ी। जब वहां जाकर देखा तो मेरी बेटी की लाश पड़ी थी और उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र बगल में बैठकर रो रहा था। यह देखकर घर में कोहराम मच गया। थोड़ी देर में गांव के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


प्रमिला की शादी बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव में संजू पुत्र अवधराज के साथ 2016 में शादी हुई थी। शादी के बाद प्रमिला को एक पुत्री शालिनी (3) और पुत्र कुलदीप डेढ़ वर्ष हैं। पिता के अनुसार शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग बाइक और नगद की मांग करने लगे। दहेज को लेकर आये दिन प्रमिला को मारते पीटते थे। तीन दिन पहले भी काफी मारा पीटा गया था। पिता ने ससुराल जाकर सुलह समझौता कराकर आये थे। प्रभारी निरीक्षक पथरा अजय कुमार यादव ने बताया कि पिता के तहरीर पर मृतका के पति संजू, सास मीना, देवर श्याम सुंदर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही स्पष्ट हो पाएगा की महिला की मौत कैसे हुई है। पूछताछ एवं रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed