फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   After four years of Anganwadi building is incomplete

चार साल बाद भी अधूरा है आंगनबाड़ी का भवन

Thu, 02 Mar 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 02 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
After four years of Anganwadi building is incomplete
धनोहरी गांव में विभागीय लापरवाही से चार साल से अधूरा पड़ा आगंनबाड़ी केन्द्र का भवन। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। भनवापुर ब्लॉक के धनोहरी गांव में चार वर्ष पहले बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र का भवन अभी भी अधूरा है। न तो सरिया लगा है न ही प्लास्टर हुआ है। यह हाल एक ही केंद्र का नहीं अधिकांश भवन अभी अधूरे पड़े हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार भवन निर्माण पूरा कराने को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में नौनिहालों को प्राथमिक शिक्षा, धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा और कुपोषण पर रोकथाम को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की तैनाती की गई है। ये सभी खुद के भवन में केंद्र का संचालन करें, इसके लिए लाखों रुपये खर्च कर कार्यदाई संस्थाओं से भवन का निर्माण कार्य करवाया गया। इसमें एक उदाहरण क्षेत्र के धनोहरी गांव में अर्द्धनिर्मित आगंनबाड़ी केंद्र का भवन है। जिसका निर्माण वर्ष 2013-14 में यूपीपीसीएल की ओर से शुरू तो करवाया गया, लेकिन आज तक पूरा नहीं हो सका। अधूरे भवन की हालत यह है कि भवन का सिर्फ पिलर व बीम ही बना है। गांव निवासी साधू, प्रकाश, ओमप्रकाश, रामबचन, भुर्रे आदि ने बताया कि निर्माण जब शुरू हुआ तो तेजी से हो रहे काम को देख लगा कि महीने भर के अंदर ही भवन बन जाएगा। लेकिन ठेकेदार अचानक काम बंद कर गायब हो गया।
विज्ञापन

जिसके बाद फिर दोबारा काम शुरू नहीं हुआ। चार साल बीतने के बाद भी काम शुरू नहीं हो सका है। लोगों ने निर्माण कार्य की जांच कराकर अधूरे भवन को पूरा कराने की मांग की है। इस संबंध में भनवापुर सीडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि वह अभी मीटिंग में हैं, बाद में बात करेंगे। वहीं डुमरियागंज एसडीएम अरुण कुमार राय ने बताया कि उन्हें अधूरे आगंनबाड़ी केंद्र की जानकारी नहीं है। शिकायत के आधार पर जांच के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed