{"_id":"6692d2a1c7070d92020eaae6","slug":"after-coriander-garlic-also-scored-a-double-century-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-120758-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धनिया के बाद लहसुन ने भी लगाया दोहरा शतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धनिया के बाद लहसुन ने भी लगाया दोहरा शतक
Sun, 14 Jul 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
-बाढ़ की आफत में सब्जियों के भाव हुए दोगुना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भारी बारिश और बाढ़ से सब्जियोंं के दाम में काफी उछाल आया है। बाढ़ की आफत के बीच सब्जियों के दाम बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में टमाटर के भाव 100, धनिया 200 और लहसुन के दाम 250 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गए हैं। बाढ़ आने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में सब्जियों के भाव शहरी क्षेत्र के बराबर जा पहुंचे हैं। हालांकि, विक्रेताओं का तर्क है कि बारिश व बाढ़ से किसानों के खेत में खड़ी सब्जी की फसल बर्बाद हो गई है। पानी भरने से फसल को भारी नुकसान हुआ है। लागत निकालने के लिए किसान फसल को ऊंचे दामों में बेच रहे हैं। इसलिए बाजार में और फुटकर में भी कीमतें बढ़ गई हैं। दुकानदारों के अनुसार बाढ़ आने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इससे सब्जी की अवाक कम हो गई है। जिससे दामों में वृद्धि हुई है।
-- -- --
सब्जी एक सप्ताह पहले अब
भिंडी 50 70
टमाटर 100 120
आलू 35 40
धनिया 150 200
लहसुन 200 250
प्याज 40 50
लौकी 40 50
तरोई 70 90
-- -- -- -- --
नोट- सब्जियों के दाम प्रति किलोग्राम रुपये में हैं।