{"_id":"69f1268f2d22f571170f31c2","slug":"after-building-the-road-they-forgot-the-trackstravel-is-difficult-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157328-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क बनाकर भूल गए पटरी...आवाजाही दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क बनाकर भूल गए पटरी...आवाजाही दुश्वार
Wed, 29 Apr 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
धेंसा। करौंदा नानकार चौराहे से मनोहरी तक जाने वाली सड़क का निर्माण एक वर्ष पहले कराया गया था, लेकिन सड़क किनारे पटरी न बनने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि सामने से बड़े वाहन आने पर बाइक सवारों और अन्य छोटे वाहनों को रुककर रास्ता देना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की कई बार मौखिक शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मनोहरी निवासी अमरनाथ पांडेय ने इस समस्या को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी और सड़क किनारे पटरी बनवाने की मांग की थी।
शिकायत के जवाब में पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से चौराहे के पास औपचारिकता निभाते हुए कुछ जगहों पर मिट्टी डलवा दी गई और मरम्मत कार्य पूरा होने की रिपोर्ट लगा दी गई।
विज्ञापन
इस लापरवाही का असर साहा, मनोहरी, बनरही, सेबुई और डेरवा समेत आसपास के कई गांवों के लोगों पर पड़ रहा है। अमरनाथ पांडेय, अनिल कुमार, जितेंद्र मिश्र और अनंत शुक्ल समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि सड़क किनारे पटरी का निर्माण जल्द कराया जाए ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई लालचंद ने बताया कि समस्या संज्ञान में है। ठेकेदार की ओर से कुछ स्थानों पर मिट्टी डाली गई है और जहां आवश्यकता होगी, वहां और मिट्टी डलवाकर स्थिति सुधारी जाएगी।