फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   after bow brake sita ji performed varmala ceremony

धनुष टूटते सीता ने श्रीराम को पहनाई वरमाला

Sun, 13 Nov 2022 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
after bow brake sita ji performed varmala ceremony
भनवापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौखड़ा में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
धनुष टूटते सीता ने श्रीराम को पहनाई वरमाला
विज्ञापन

चौखड़ा की रामलीला में श्रीसीता-राम विवाह का मंचन
भनवापुर। क्षेत्र के चौखड़ा में आयोजित रामलीला में शनिवार रात कलाकारों ने राम-सीता विवाह का मंचन किया। शिव धनुष टूटते ही उल्लास छा गया और सीता ने श्रीराम के गले में वर माला डाल दी।
रामलीला में धनुष यज्ञ का आयोजन होता है। देश-विदेश के राजा महाराजा धनुष को नहीं हिला पाते हैं। राजा जनक चिंता में डूब जाते हैं। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से रामचंद्र एक झटके में धनुष उठा लेते हैं। प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष टूट जाता है। धनुष टूटते ही सीता जी राम को वरमाला पहना देती हैं। जनकपुर में खुशी का माहौल छा जाता है।
विज्ञापन

राजा जनक दूत को राजा दशरथ जी के पास अयोध्या भेजते हैं। राजा दशरथ को जब सारा वृत्तांत मालूम होता है तो अयोध्या में खुशी छा जाती हैं। राजा दशरथ गुरु वशिष्ठ के आदेश पर बरात लेकर जनकपुर पहुंचते हैं। वहां राम और सीता का विवाह होता है। राजा जनक दशरथ के सामने लक्ष्मण की शादी उर्मिला से, भरत की शादी मांडवी से तथा शत्रुघ्न की शादी श्रुति कीर्ति से करने का प्रस्ताव रखते हैं। राजा दशरथ इसके लिए तैयार हो जाते हैं, चारों भाइयों की शादी हो जाती हैं। चारों बहुओं के साथ वे अयोध्या वापस आते हैं। अयोध्या में चारों तरफ खुशी का वातावरण हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अरुण कुमार सिंह, मंगल, भारत यादव, प्रेम रावत, अर्जुन अर्कवंशी, संजय सिंह, गोपाल अर्कवंशी, जय शंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed