फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Advocates expressed displeasure over the Udaipur incident, demanded execution of the killers

अधिवक्ताओं ने उदयपुर की घटना पर नाराजगी जताई, हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग की

Wed, 29 Jun 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Advocates expressed displeasure over the Udaipur incident, demanded execution of the killers
अधिवक्ताओं ने उदयपुर की घटना पर नाराजगी जताई, हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग की
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राजस्थान के उदयपुर में दूसरे समुदाय के युवकों की ओर से कन्हैया लाल की हत्या और प्रधानमंत्री का गला काटने की धमकी देने के मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन ने बुधवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
अधिवक्ताओं ने हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग की। मामले में जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बार के अध्यक्ष अंजनी कुमार दुबे ने कहा कि चरमपंथी घटना में शामिल अपराधियों के संपूर्ण आपराधिक गठजोड़ का राष्ट्रीय एजेंसी से जांच करवाकर पर्दाफाश हो। इस घटना में जो भी लोग शामिल हो, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी संपूर्ण चल-अचल संपत्तियों से तत्काल प्रभाव स्वामित्व समाप्त कर दिया जाए। संपूर्ण आपराधिक घटना का फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर दोषियों को अतिशीघ्र फांसी की सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन

कहा कि कन्हैया लाल ने धमकी के बारे में पुलिस-प्रशासन को सूचना दी थी। फिर भी कोई कार्रवाई न होना चिंतनीय विषय है। इस दौरान महामंत्री दिव्य प्रकाश शुक्ल, कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद झा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, दिनेश त्रिपाठी, अनिल कुमार विश्वकर्मा, हरिशंकर शुक्ल, सालिक राम मिश्र, दुर्गेश द्विवेदी, मनीष सहाय, अमित त्रिपाठी, अजय पांडेय, गिरीश पांडेय, रविंद्र नाथ पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed