फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Advocates demonstrated by closing the tehsil gate

Siddharthnagar News: तहसील गेट बंद कर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 20 Sep 2023 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated by closing the tehsil gate
सिद्धार्थनगर। हापुड़ लाठीचार्ज घटना के विरोध में मंगलवार को भी डुमरियागंज में अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर तालाबंदी करके विरोध प्रदर्शन किया। तथा सभी अधिवक्ता कलम बंद हड़ताल पर रहे। जिससे वादकारियों को काफी दिक्कतें हुई। तहसील में आवश्यक कार्यों से आने वाले लोगों को दूसरे गेट से दूरी तय करके तहसील कार्यालय पर आ जाना पड़ा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन डुमरियागंज के अध्यक्ष इंद्रमणि पांडेय ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने हापुड़ में बर्बरतापूर्ण कार्य किया है। जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, शंभू प्रसाद श्रीवास्तव, उदय सिंह, मुनिस हैदर रिजवी, विकास सिंह, मोहम्मद शफी खान एडवोकेट, रमन श्रीवास्तव, अवध बिहारी सिंह, मनबहाल श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र सिंह, रविशंकर पांडेय, जलाल अहमद, अखिलेश कुमार मिश्र, श्रीप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अधिवक्ता के निधन पर हड़ताल
सिद्धार्थनगर। हापुड़ घटना के विरोध में एवं अधिवक्ता कवींद्र नाथ पांडेय के निधन से मंगलवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। हड़ताल में सिविल सिद्धार्थ बार, जिला बार, तहसील बार एवं टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी की बैठक में अधिवक्ताओं ने दो मिनट मौन रहकर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन अध्यक्ष राधेश्याम मिश्र, महामंत्री सिद्धनाथ पांडेय, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष सत्यदेव सिंह, महामंत्री स्वतंत्र पांडेय, तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष गणेश शंकर मणि त्रिपाठी, महामंत्री सुशील मणि त्रिपाठी, टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष एचएन द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed