फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Advocates angry with the working style of the police went on strike

Siddharthnagar News: पुलिस की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं ने की हड़ताल

Mon, 22 May 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Advocates angry with the working style of the police went on strike
सिद्धार्थनगर। जनपद मुख्यालय निवासी अधिवक्ता इकबाल अहमद के घर हुई चोरी की घटना का खुुलासा न होने पर सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अधिवक्ताओं ने सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए एक दिवसीय हड़ताल किया। साथ ही जल्द मामले का पर्दाफाश न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

घटना हुए एक पखवारे से भी अधिक समय हो गया लेकिन अभी तक न तो सामान की बरामदगी हुई और न ही चोरों को पकड़ने में पुलिस सफल रही। महामंत्री सिद्धनाथ पांडेय ने बताया कि पांच मई को अधिवक्ता इकबाल अहमद के घर चोरी हुई थी, जिसका खुलासा पुलिस आज तक नहीं नहीं कर पाई। कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पुलिस की लापरवाही के विरोधस्वरूप सभी अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। यदि तीन दिनों के भीतर मामले में पुलिस ने संतोषजनक कार्य नहीं किया तो अधिवक्ता बड़े आंदोलन की रणनीति पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed