फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   advertise tourist places on website

वेबसाइट के माध्यम से होगा पर्यटन स्थलों का प्रचार

Tue, 27 Sep 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
advertise tourist places on website
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम संजीव रंजन। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
वेबसाइट के माध्यम से होगा पर्यटन स्थलों का प्रचार
विज्ञापन

विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने पर्यटन स्थलों के विकास एवं प्रचार-प्रचार पर जोर दिया। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी प्रिया सिंह को वेबसाइट बनवाकर चिह्नित पर्यटन स्थलोें के फोटो, वीडियो अपलोड कर ऐतिहासिक स्थलों के इतिहास के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला स्तरीय पर्यटन समिति के सदस्यों से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सुझाव मांगे गए। पुरातात्विक, ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, विभिन्न पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थलों, प्रमुख स्थलों से जुड़े व्यक्तियों, कलाकारों एवं स्थानीय समुदाय के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में एसपी अमित कुमार आनंद, सीडीओ जयेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ वीके अग्रवाल, डीएफओ चंदेश्वर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी शिवदत्त, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी आरपी सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed