फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Adult patients with fungal infections, fever and cough

Siddharthnagar News: फंगल इंफेक्शन, बुखार व खांसी के बढ़े मरीज

Mon, 07 Jul 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 07 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Adult patients with fungal infections, fever and cough
- जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ आरोग्य मेला
विज्ञापन

- भनवापुर के पीएचसी बिजौरा, तरहर और सोहना में 104 मरीजों का हुआ इलाज
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें फंगल इंफेक्शन, बुखार व खांसी अधिक पहुंचे थे। इसमें जांच के साथ दवाएं दी गईं। वहीं, हाई बीपी सहित अन्य प्रकार के गंभीर रोगियों को हायर सेंटर में दिखाने की सलाह दी गई। दवा लेने के साथ मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव को देखते हुए बचने की सलाह दी गई।
भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा और सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला गैस्ट्राइटिस , फंगल इंफेक्शन, जोड़ों में दर्द , त्वचा रोग आदि कुल 104 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 42 मरीज, पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्या ने 30 मरीज तथा पीएचसी सोहना में डॉ. सबीहा मलिक ने कुल 32 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाएं दीं। डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा बताया कि वर्तमान समय में संक्रामक रोग तथा डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ाने की संभावना ज्यादा होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दस्तक कार्यक्रम एवं डायरिया रोकथाम के लिए 11 जुलाई से 31 जुलाई तक आशा बहू और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से ग्राम स्तर पर जागरूकता किया जाएगा तथा डायरिया प्रबंधन में ओआरएस और जिंक के महत्व की जानकारी दी जाएगी। अधीक्षक ने बताया कि डायरिया का प्रभाव पांच साल तक के बच्चों, कुपोषित व अतिकुपोषित और गर्भवती महिलाओं में अधिक होता है, इसलिए डायरिया के समय चिकित्सीय इलाज व परामर्श बहुत जरूरी है। इस दौरान पीएन तिवारी, कौस्तुभ तिवारी, अजय पांडेय, अखिलेश त्रिपाठी, मनोज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
मरीजों की जांची गई सेहत, दी गई दवा
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी बाजार में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। डाॅ. वसीम अहमद ने मरीजों की जांच कर उनको आवश्यक दवा दिये। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 18 मरीज आए। इसमें गैस्ट्रो के चार, खून की कमी दो, चरम रोग के दो, बुखार के दो, सांस से संबंधित बीमारी के तीन और अन्य के पांच मरीज पहुंचे। ज्यादातर मरीजों को खांसी, बुखार, फीवर, पेट जैसी अन्य बीमारी की समस्या थी। इन लोगों को चेकअप कर दवा देकर उनको बचाव के परामर्श दिया गया।

---
मुहर्रम के कारण मरीजों की संख्या रही कम
बिस्कोहर। कस्बा बिस्कोहर व कोहड़ौरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बिस्कोहर पीएचसी पर सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध रहीं। हालांकि, मुहर्रम पर्व के कारण मरीजों की संख्या कम रही। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. एससी शर्मा ने बताया कि कुल 31 मरीज आए थे। इनमें अधिकांश को बुखार, सर्दी-जुकाम, ब्लड प्रेशर, जोड़ों के दर्द और शुगर की समस्या थी। फूलपुर निवासी कमलेश ने बताया कि बुखार और जुकाम था। डॉक्टर ने जांच करके दवा दी है। परसोहन के राम दास ने कहा कि जोड़ो के दर्द की शिकायत थी, डाॅ. ने दवा दी है। इस मौके पर फार्मासिस्ट राकेश कुमार चौधरी, धीरज राय मौजूद रहे। दूसरी तरफ कोहड़ौरा पीएचसी पर दोपहर एक बजे तक 45 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. राहुल कुमार ने बताया कि अब तक 45 मरीजों को दवाएं दी गई हैं। मेले में फार्मासिस्ट त्रिशूल धर चतुर्वेदी, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed