{"_id":"67cc8cb84d80f279a0071ebb","slug":"administrations-bulldozer-runs-on-encroachment-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-133739-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Sun, 09 Mar 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। ढेबरुआ क्षेत्र के महादेवा खुर्द व शोहरतगढ़ क्षेत्र के सेमरा गांव में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर खाली करा दिया है। महादेवा खुर्द में एक गाटा पर राजस्व अभिलेख में नवीन परती अंकित है। उस पर अन्नपूर्णा भवन निर्माण का प्रस्ताव बना है।
प्रस्ताव के बाद कब्जा करने वालों ने झोपड़ी बना ली थी। इसे नायब तहसीलदार महबूब अंसारी के नेतृत्व में राजस्व टीम पुलिस कर्मियों के सहयोग से ध्वस्त कर हटवा दिया है। इसके अलावा सेमरा में गांव में राजस्व अभिलेख मे नवीन परती को अन्नपूर्णा भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव किया गया है। प्रस्ताव के उपरांत अबैध कब्ज़ा करने के नियत से ग्रामवासियों की ओर से अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसे राजस्व टीम व पुलिस बल के सहयोग हटवा दिया गया।
इस संबंध में एसडीएम राहुल सिंह ने बताया कि दो गांव में सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया था। शिकायत के आधार पर उसे हटवा दिया गया है।