{"_id":"6a66564e6cefcaca56096d04","slug":"administration-active-to-stop-erosion-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-161875-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कटान रोकने के लिए प्रशासन सक्रिय, मौके पर पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कटान रोकने के लिए प्रशासन सक्रिय, मौके पर पहुंचे अधिकारी
Mon, 27 Jul 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। डुमरियागंज क्षेत्र के बैदौला और बंजरहवा गांव के पास राप्ती नदी की कटान के रोकथाम के लिए विभागीय अधिकारी सक्रिय हो गए है। यहां कटान से नदी किनारे की उपजाऊ कृषि भूमि तेजी से नदी में विलीन होती जा रही है। इससे किसानों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर बचाव कार्य की कार्ययोजना तैयार की।
ग्रामीणों में मोहम्मद रफीक, नसीम अहमद, भालचंद, संतराम यादव आदि का कहना है कि राप्ती नदी कई वर्षों से इस क्षेत्र में कटान कर रही है लेकिन अब तक स्थायी बचाव के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। लोगों के मुताबिक अब तक 20 बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी की भेंट चढ़ चुकी है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते कटान रोकने के लिए ठोस इंतजाम नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में नदी का कटाव तटबंध तक पहुंच सकता है, जिससे बड़ा खतरा पैदा हो जाएगा। मामले में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के निर्देश पर सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुए कटान को रोकने की कार्ययोजना बनाने में जुट गए हैं। उप जिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा ने बताया कि कटान को लेकर प्रशासन नजर बनाए हुए हैं। विभागीय अधिकारी को रोकथाम के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन