फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   adimistration taken action against encroachment

मंदिर की भूमि से प्रशासन ने हटवाया कब्जा

Mon, 17 Apr 2017 10:47 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 17 Apr 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
adimistration taken action against encroachment
कार्रवाई - फोटो : amarujala
इटवा। 
विज्ञापन

बिस्कोहर के हियुवा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने राजस्व टीम गठित कर मंदिर की भूमि का सीमांकन कराकर अवैध कब्जा हटवाया। 

बताते चलें  कि बिस्कोहर बाजार में कोटिया स्थित शिव मंदिर पर कई वर्षों से अवैध कब्जे को लेकर हियुवा कार्यकर्ता मनोज कौशल, मनीष जायसवाल, उमेश, रोहित गुप्ता, बृजेश, प्रेमचंद, मिंटू सिंह, प्रिंस पांडेय, लड्डू लाल, टहल पासवान ने एक सप्ताह पूर्व एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। हियुवा कार्यकर्ताओं की शिकायत रंग लाई। सोमवार को  एसडीएम के आदेश पर गठित तीन सदस्यीय राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर मंदिर के सीमांकन का पत्थर लगवा कर अवैध कब्जे को हटवा दिया। टीम में कानूनगो सचिन श्रीवास्तव, लेखपाल मिठाईलाल व मोहम्मद अली  शामिल रहे। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी, सुरेश पांडेय, नृपेंद्र सिंह, सदानंद, राहुल कश्यप, कन्ने विश्वकर्मा, राधेश्याम यादव, सुरेश प्रजापति, प्रकाश पासवान, विशाल पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed