{"_id":"60216eb18ebc3e4c7f240e03","slug":"actor-greeted-siddharthnagar-news-gkp383974488","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की प्रतिभा विजित का स्वागत, सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की प्रतिभा विजित का स्वागत, सम्मान
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर कलाकार विजित सिंह का स्वागत करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
जिले की प्रतिभा विजित का स्वागत, सम्मान
व्यापार मंडल की इटवा इकाई की ओर से हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पहली फिल्म लाहौर कॉन्फिडेंशियल रिलीज होने के बाद सोमवार को किरदार निभाने वाले जिला मुख्यालय के भीमापार मोहल्ले के विजित सिंह का स्वागत किया गया। इस मौके पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई।
जिला मुख्यालय पर व्यापार मंडल इटवा इकाई की ओर से आयोजित समारोह में विजित सिंह का स्वागत किया गया। इस मौके पर माला पहनाकर, केक काटा गया। समारोह विजित की पहली फिल्म लाहौर कॉन्फिडेंशियल के रिलीज होने के बाद जिले में पहुंचने के उपलक्ष्य में आयोजित था। विजित ने कहा कि जनपद से मिले प्यार, स्नेह के कारण ही सफलता मिल रही है। उन्होंने व्यापार मंडल इटवा के महामंत्री अनिल जायसवाल और बिस्कोहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभात जायसवाल के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर समाजसेवी राणा प्रताप सिंह, श्रीधर पांडेय, सुनील कुमार चौबे, अमित त्रिपाठी, नितेश पांडेय, आनंद चौधरी, अंशुमान त्रिपाठी, मुनीश ज्ञानी, राजेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र रस्तोगी, देवेंद्र प्रताप सिंह गहरवार, मनोज गुप्ता, विकास पांडेय, मिथिलेश अग्रहरि, अंशुमान त्रिपाठी उपस्थित रहे।