{"_id":"60523c558ebc3e58fc5fe58c","slug":"activists-from-across-the-state-will-gather-in-an-indefinite-strike-siddharthnagar-news-gkp388744260","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमियादी धरने में प्रदेश भर से जुटेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमियादी धरने में प्रदेश भर से जुटेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमियादी धरने में प्रदेश भर की कार्यकर्ता जुटेंगी
डुमरियागंज में सीडीपीओ, मुख्य सेविका के खिलाफ कार्रवाई का मामला
आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज की बाल विकास परियोजना अधिकारी और मुख्य सेविका के खिलाफ कार्रवाई करने की जिद पर अड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का गुस्सा चरम पर है। बीते 10 दिनों से चल रहे धरने का असर अधिकारियों पर नहीं हो रहा है। शनिवार तक कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार से प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में जुटेंगी।
आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री प्रभावती देवी बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डुमरियागंज में सुविधा शुल्क लेन-देन के मामले में ऑडियो वायरल होने के बाद भी बाल विकास परियोजना अधिकारी और मुख्य सेविका के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी है। बेमियादी धरना, डीपीओ का घेराव करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि शनिवार तक कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार से प्रदेश के सभी जिलों से कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल होंगी। इस दौरान संगीता दुबे, चंदा पाल, पार्वती, मिथिलेश पांडेय, कांती पांडेय, पुष्पा, सरिता, रोहिणी, विंद्रावती, कलावती पांडेय, ऊषा, जुबैदा चौधरी, कौशिकी, कुसुम श्रीवास्तव, कामिनी सिंह, आयशा आदि उपस्थित रहीं।