{"_id":"60f3065c8ebc3e79be17cd4c","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-spread-anarchy-asp-siddharthnagar-news-gkp4022190190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : एएसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : एएसपी
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
डीएम दीपक मीणा ने बैठक में मौजूद धर्म गुरुओं से कहा कि बकरीद और श्रावण मास को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने में सहयोग करें। एएसपी सुरेशचंद रावत ने कहा कि बकरीद और श्रावण मास के दृष्टिगत आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए तथा कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर शांतिपूर्वक ढंग से त्यौहार मनाएं। कहा कि खलल पैदा करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी की ओर से अराजकता फैलाने की आशंका हो तो सरकारी नंबर पर तत्काल सूचना दें। ताकि समय रहते अराजक तत्वों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा सके। कहा कि माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि त्योहार के दिन सभी थानों की पुलिस अलर्ट रहेगी। अगर कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करते हुए मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।