फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Action on two including student union president

छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषि और मो. शहजाद को आठ दिन कॉलेज में प्रवेश पर रोक

Sat, 13 Feb 2021 10:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Action on two including student union president
छात्रसंघ अध्यक्ष समेत दो पर कार्रवाई
विज्ञापन

शोहरतगढ़। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को हुई मारपीट की घटना को नियंता मंडल ने संज्ञान में लिया है। छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषि वर्मा और छात्र मो. शहजाद सिद्दीकी के साथ हुई मारपीट की घटना की जांच रिपोर्ट प्राचार्य को सौंपा गया। नियंता मंडल के जांच आख्या रिपोर्ट के आधार पर प्राचार्य ने छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषि वर्मा और छात्र मो. शहजाद सिद्दीकी को कॉलेज में 20 फरवरी तक आने पर रोक लगा दिया है। प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य नियंता डॉ. महेंद्र गिरि, डॉ. सुशील, डॉ. विनोद, डॉ. अखिलेश शर्मा और डॉ. धर्मेंद्र सिंह की ओर से रिपोर्ट सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों पर अनुशासनहीनता के आरोप में आठ दिन के लिए प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed