फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Action against Kanungo for wrong report...notice to absentees

Siddharthnagar News: गलत आख्या पर कानूनगो पर कार्रवाई...गैरहाजिरों को नोटिस

Sat, 18 Apr 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Action against Kanungo for wrong report...notice to absentees
शोहरतगढ़। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने प्रशासनिक ढिलाई पर कड़ा रुख अपनाया। गलत आख्या देने पर कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, लंबित फाइलों, अनुपस्थित अधिकारियों और शिकायत निस्तारण में देरी पर भी सख्त चेतावनी दी गई। उपकृषि निदेशक, सिंचाई, ड्रेनेज, लीडबैंक व नहर खंड के अधिकारी अनुपस्थित रहे। सभी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को तहसील शोहरतगढ़ में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। इस दौरान राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति और अन्य विभागों से जुड़ी कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 44 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। मौके पर ही 6 राजस्व मामलों का निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों को तीन दिन के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एक फरियादी की शिकायत पर गलत आख्या प्रस्तुत करने के मामले में सदर राजस्व निरीक्षक अवधेश के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं, आवासीय पट्टे की फाइल दबाए रखने पर नाजिर प्रदीप कुमार को कड़ी फटकार लगाई गई। धारा-24 के मामलों में प्रगति न होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए तहसीलदार को फटकार लगाई और लंबित फाइलों को तत्काल निस्तारित करने का निर्देश दिए। मालबाबू की ओर से फाइलों के हस्ताक्षर में देरी का कारण तहसीलदार स्तर पर अटकने की बात सामने आने पर डीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फौजदारी बाबू की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे, जिस पर जल्द कार्रवाई के संकेत दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस और तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जांच के दौरान शिकायतकर्ता और विपक्षी दोनों की मौजूदगी में निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed