{"_id":"65e4b0fd6b0ba2434a09fcca","slug":"accused-of-raping-girl-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-113779-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बालिका से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बालिका से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 03 Mar 2024 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 03 Mar 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार की रात बालिका को लेकर जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को उसका पुलिस ने रविवार को कस्बे के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़िता की मां के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चंद्रभूषण दुबे पर अपहरण और पॉक्सो एक्ट तहत केस दर्ज किया गया था है।
एक फरवरी को उसका थाना क्षेत्र के एक गांव में बाहर बने अपने नाना के नए घर पर एक छोटे बच्चे के साथ भागवत कथा में सम्मिलित होने जा रही बालिका को गांव का चंद्रभूषण दुबे ने डरा धमकाकर अगवा कर लिया। पुलिस को सूचना मिली तो उसने अपने स्तर से अगवा की गई बालिका और आरोपी की खोजबीन शुरू की। शनिवार की सुबह पुलिस को अगवा की गई बालिका के गोंडा रेलवे स्टेशन में एक ट्रेन की बोगी में मिलने पर पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।
शनिवार को ही अगवा की गई बालिका उसका थाना पर पहुंची और अपने साथ घटना के बारे में पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। एसओ रोहित उपाध्याय ने बताया कि बालिका के बयान के आधार पर अपहरण के साथ-साथ पाॅक्सो एक्ट की धारा जोड़ी गई है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय रही। साइबर सेल और मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भागने के फिराक में उसका रेलवे स्टेशन पर पहुंचा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।