{"_id":"62cc68e7b01bbc3729226a22","slug":"accused-of-raping-a-married-woman-threatening-siddharthnagar-news-gkp4433660120","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से दुष्कर्म करने, धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता से दुष्कर्म करने, धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता से दुष्कर्म करने, धमकी देने का आरोप
लोटन। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप युवक पर लगा है। पीड़िता के ससुर ने गांव के एक ही व्यक्ति पर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। घटना रविवार रात की बताई जा रही है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के ससुर के मुताबिक, वह रविवार की सुबह अपने रिश्तेदार के वहां एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। परिवार के लोग भोजन कर सो रहे थे। गर्मी के कारण बहू अपने कमरे का दरवाजा खुला छोड़कर सो रही थी। रात लगभग 11 बजे गांव का ही एक व्यक्ति कमरे में घुसकर अंदर आ गया और उनकी बहू के साथ दुष्कर्म किया और किसी से भी कुछ कहने पर जान से मारने की धमकी दी।
बहू के शोर करने पर उनकी पत्नी ने आरोपी को पकड़ना चाहा, लेकिन वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। रात में ही पुलिस गांव पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। इस मामले में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लोटन देवनंदन उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।