फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accused of not getting nutritious food

गर्भवती धात्री महिलाओं ने पुष्टाहार न मिलने का लगाया आरोप

Fri, 16 Jul 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Accused of not getting nutritious food
पुष्टाहार नहीं मिलने का लगाया आरोप
विज्ञापन

भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के बुड्ढी खास गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के बुढ्ढी खास गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र तृतीय की गर्भवती और धात्री महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर पुष्टाहार नहीं देने का आरोप लगाया है।

गांव के ग्रामीणों और गर्भवती, धात्री महिलाओं का कहना है कि शासन के निर्देश पर गर्भवती, धात्री महिलाओं, किशोरियों, नवजात शिशुओं, बच्चों व कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व समूह की महिलाओं द्वारा अनाज के साथ तेल व दाल का वितरण किया जाता है। जिसका लाभ हम सभी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा नहीं मिल पा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से जब हम लोग मांग करते हैं तो सूची में नाम नहीं होने की बात कहकर लाभार्थी को टरका दिया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्टाहार की कालाबाजारी कर रही हैं। गांव की गर्भवती महिला उर्मिला, गीता और धात्री महिला परवीन ने कहा कि हम लोगों को आज तक कोई लाभ नहीं मिला। जबकि धात्री महिला सहिमा खातून, मैनाज खातून ने बताया करीब दो माह पूर्व केवल आधा किलो चावल मिला था उसके बाद कभी कुछ नहीं मिला। गांव निवासी राधेश्याम, अरविंद, राम प्रकाश, राम सवारे, साजिदा, हबीब, कल्लू, सलमान, साबान व मोहम्मद हनीफ ने कहा कि हमारे घरों में सात माह से लेकर छह वर्ष तक बच्चे हैं, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र से कोई लाभ नहीं मिलता है। गुलाब स्वयं सहायता समूह की सचिव गीता ने बताया कि जो भी सामग्री मिलती है, मैं केंद्र को उपलब्ध करा देती हूं। इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी चौरसिया ने बताया कि मेरे ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। पुष्टाहार का वितरण समय से पात्र लोगों को किया जाता है। इस बाबत सीडीपीओ अभय प्रताप सिंह ने कहा कि शिकायत की जांच करवाऊंगा। इस बार सुपरवाइजर के सामने खाद्यान का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed