{"_id":"6671cdda020ca5a37e02cb1d","slug":"accused-of-murdering-daughter-for-dowry-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-119286-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दहेज के लिए बेटी की हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दहेज के लिए बेटी की हत्या का लगाया आरोप
Tue, 18 Jun 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
- एसपी और उसका पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग
- गोरखपुर जनपद के चिलुआताल इलाके में मिला था विवाहिता का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। गोरखपुर जनपद के चिलुआताल क्षेत्र में विवाहित महिला का शव सोमवार को मिला है। शव की शिनाख्त उसका बाजार क्षेत्र के मंझरिया गांव निवासी मुकेश की पत्नी प्रमिला (22) के रूप में हुई थी। प्रमिला के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने चिलुआताल थाने में केस दर्ज कराने के लिए कहा है। वहीं प्रमिला के पिता ने एसपी और उसका पुलिस में शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
जोगिया कोतवाली के महुआ गांव निवासी प्रमिला के पिता दिनेश ने पुलिस अधीक्षक और उसका पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए प्रमिला की हत्या कर लाश को गोरखपुर क्षेत्र में फेंक देने की आशंका जताते हुए शिकायत पत्र दिया है। इसमें लिखा है कि प्रमिला की शादी 11 मई 2022 को मंझरिया निवासी मुकेश से हुई थी। बीच-बीच में ससुराल पक्ष के लोग प्रमिला को और अधिक दहेज के लिए मारते-पीटते थे। 16 जून की रात प्रमिला ने किसी के मोबाइल फोन से मायके महुआ में बताया कि उसे ससुराल के लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। मायके के लोग सुबह उसके ससुराल मंझरिया आने की बात कही।
पिता ने तहरीर में बताया कि 17 जून को उन्हें जोगिया कोतवाली से सूचना मिली की एक महिला की लाश गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र में मिला है। इसके पास से एक आधार कार्ड मिला है, जिस पर नाम प्रमिला पुत्री दिनेश निवासी महुआ कोतवाली जोगिया जनपद सिद्धार्थनगर लिखा है। अनहोनी की आशंका के बीच प्रमिला के परिजन गोरखपुर गए। यहां पोस्टमार्टम हाउस पर शव देख इसकी शिनाख्त प्रमिला के रूप में की।
विज्ञापन
पिता दिनेश ने पुलिस से जांच कर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में एसओ रोहित उपाध्याय ने बताया कि प्रमिला के परिजन थाना पर आए थे, लेकिन शव गोरखपुर में मिला है। इसलिए केस वहीं दर्ज होगा। जांच के दौरान गोरखपुर पुलिस जो भी सहायता चाहेगी वह नियमानुसार दिया जाएगा।