फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accused of kidnapping and raping a teenage girl and torturing her for religious conversion.

Siddharthnagar News: किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Sat, 30 Nov 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 30 Nov 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and raping a teenage girl and torturing her for religious conversion.
सिद्धार्थनगर। जिले की एक किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म और फिर अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर इसे वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता ने राज्य महिला आयोग के समक्ष गुहार लगाई। राज्य महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद गैर समुदाय के 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इटवा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के पिता के मुताबिक चिल्हिया क्षेत्र में उसका ननिहाल है। किशोरी ननिहाल में ही रह रही थी इसी दौरान उसी क्षेत्र के बरगदवा निवासी अज्जू उर्फ शैफ पुत्र शमसुदजहा से उसकी नजदीकियां हो गईं। बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी के जनसुनवाई कार्यक्रम में किशोरी के साथ पहुंचे पिता ने आरोप लगाया कि अज्जू ने उनकी बेटी के कुछ अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए थे। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 10 नवंबर को उसने शोहरतगढ़ पेट्रोल पंप के पास बुलाया जहां उसके साथ पिता शमसुदजहा, बड़ा भाई जावेद, मौसी जाहिदा, बहन बहिजा और मरियम, भाई लल्नन, भाई भुट्ट, अलीजा और एक मौलाना के साथ अज्ञात तीन चार लोग भी थे।
विज्ञापन

आरोप है कि अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को आरोपी गैसड़ी गांव में अज्जू की मौसी जाहिदा के घर ले गए। किशोरी का कहना है कि तीन दिन तक वहां उसे रखकर उसके साथ अज्जू ने दुष्कर्म किया। इस दौरान उसे विशेष कपड़ा पहनाया गया और धर्म विशेष से जुड़े काम कराए गए। किशोरी के मुताबिक इस बीच उसे फोन तो पिता को फोन किया। पिता ने आरोपियों से पुलिस से शिकायत की बात कही तो किशोरी को छोड़ दिया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने विवाह के लिए दबाव बनाने, दुष्कर्म और अन्य धाराओं में नौ नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
प्रभारी निरीक्षक चिल्हिया दुर्गा प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। अज्जू उर्फ शैफ निवासी बरगदवा, उसके पिता शमसुदजहा, बड़े भाई जावेद, मौसी जाहिदा, बहन बहिजा और मरियम, भाई लल्नन, भाई भुट्ट, अलीजा के खिलाफ उनकी भूमिका के आधार पर केस दर्ज हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed