Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accused of cheating in the name of providing jobs, FIR registered against four people including madrasa manager

Siddharthnagar News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप, मदरसा प्रबंधक सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 02 Jun 2026 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 02 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating in the name of providing jobs, FIR registered against four people including madrasa manager
- शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के धनौरा मुस्तहकम निवासी गुलाम मोइनुद्दीन ने थाने में तहरीर
विज्ञापन

शोहरतगढ़। मदसरे में नौकरी दिलाने के आरोप में शोहरतगढ़ थाना की पुलिस ने मदरसा प्रबंधक सहित चार लोगों पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित का आरोप है कि 17 लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर गुमराह किया गया है।

थाना क्षेत्र के धनौरा मुस्तहकम निवासी गुलाम मोइनुद्दीन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उत्तर प्रदेश तालीमी बोर्ड से शिक्षा ग्रहण कर बेरोजगार घूम रहे थे। थाना इटवा क्षेत्र के मदरसा अरबिया हशमतिया मेराजुल उलूम भदोखर बाजार के प्रबंधक मोहसिन खान से जान पहचान थी। प्रबंधक मोहसिन खान ने मदरसे में सहायक अध्यापक (फौकानिया) के लिए आवेदन करने की बात कही। आवेदन के बाद प्रबंधक मोहसिन खान व उनके लड़के अयाज खान व फैज खान ने इटवा के होटल पर मुलाकात के लिए बुलाए। आरोप है कि उन लोगों ने 17 लाख रुपये में नौकरी दिलाने का दावा किया। उनके झांसे में आकर नकद सहित बैंक खाते व चेक के माध्यम से 17 लाख रुपये दे दिए। उसके बाद 25 नवंबर 2025 को आरोपियों ने ज्वाइन लेटर दे दिया। 15 दिन बाद आकर ज्वाइन करने की बात कही। ज्वाइनिंग लेटर लेकर जब पहुंचा तो पता चला कि यह नियुक्ति पत्र फर्जी है। उसके बाद मोबाइल से मोहसिन से बात की तो मुंबई (महाराष्ट्र) में होने की बात कहकर फोन काट दिया। पैसा मांगने पर नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अधिकारियों से मिले दिशा-निर्देश के क्रम में मदरसा प्रबंधक सहित चार लोगों पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed