{"_id":"6a32e3ecdf67232d8c094f3a","slug":"accused-of-attempted-murder-of-father-and-son-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-159935-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पिता-पुत्र की हत्या की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पिता-पुत्र की हत्या की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 17 Jun 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
इटवा। इटवा थाना क्षेत्र के मस्जिदिया गांव में मंगलवार को पिता-पुत्र समेत परिवार के चार लोगों को चाकू मारकर घायल करने वाले आरोपी को इटवा पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पिता और पुत्र की हालत में सुधार है। वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, इटवा पुलिस मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी की खोजबीन में लगी हुई थी। वारदात में मस्जिदिया निवासी राजेश सोनी उनकी पत्नी सुनीता सोनी व दोनों बेटे रवि सोनी व ओम सोनी घायल हो गए थे, जिन्हें माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज में इलाज के बाद हालत गंभीत देखते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। वे मेडिकल काॅलेज न जाकर एक निजी अस्पताल में चले गए, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। परिवार से हुई बातचीत में पीड़ित ने बताया कि हालत में सुधार है।
एसओ इटवा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि शमसाद (25) निवासी बढ़या भैसाही थाना मिश्रौलिया इटवा थाने के ग्राम पिपरा पठान में हनुमान मंदिर के पास कहीं बाहर जाने की फिराक में है। इस सूचना पर सुबह 10 बजे टीम ने घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।