{"_id":"627ff84babafb86f3617c144","slug":"accused-arrested-in-abduction-case-siddharthnagar-news-gkp43687894","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को अगवा करने का आरोपित पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को अगवा करने का आरोपित पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग को अगवा करने का आरोपित पकड़ा गया
सिद्धार्थनगर। किशोरी को अगवा करने के मामले में फरार आरोपित को शोहरतगढ़ पुलिस ने शनिवार को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसओ शोहरतगढ़ जयप्रकाश दुबे ने बताया कि क्षेत्र के एक व्यक्ति की तहरीर पर नाबालिग को अगवा करने के मामले में अपहरण और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस टीम आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगी थी। शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित क्षेत्र के बानगंगा के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम बताए हुए स्थान पर पहुंच गई। इस दौरान एक संदिग्ध दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर जवानों ने उसे पकड़ लिया। आरोपित ने अपनी पहचान बताई। थाने पर लाकर पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की जांच चल रही है।