{"_id":"685844224c05e6fc6d0c9f30","slug":"accused-arrested-for-raping-girl-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139833-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: घर में ले जाकर बालिका से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: घर में ले जाकर बालिका से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की बालिका को घर में लेकर जाकर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है।
इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करके न्यायालय रवाना कर दिया। घटना रविवार की है।
क्षेत्र एक गांव निवासी एक 12 साल की लड़की बाजार से घर जा रही थी। आरोप है कि इसी बीच एक व्यक्ति लड़की को बहला फुसलाकर कर अपने घर ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न करने की नियत से छेड़खानी करने लगा। लड़की चिल्लाने लगी। आसपास के लोगों ने उसे पहुंचकर उसे छुड़ाया। लड़की ने घर आकर मां को सारी बात बताई। जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपी की पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। साथ ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर छेड़खानी, पाॅक्सो, एससी, एसटी एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया। एसओ लोटन दिनेश सरोज ने बताया कि केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया।