{"_id":"678948585a7078cc9f08ad11","slug":"accident-zone-became-eight-kilometer-radius-eight-lost-their-lives-in-one-month-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-130819-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हादसे का जोन बना आठ किलोमीटर का दायरा, एक माह में गई आठ की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हादसे का जोन बना आठ किलोमीटर का दायरा, एक माह में गई आठ की जान
Thu, 16 Jan 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
-शोहरतगढ़ बढ़नी मार्ग पर गोल्हौरा से परसा तक सात किलोमीटर के दायरे में बड़े सड़क हादसे
-दो हादसों में चार सगे भाइयों की मौत से उजड़ गया परिवार
- चार दिन में हुए लगातार हादसों से सहम गए हैं शोहरतगढ़ क्षेत्र के निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के परसा स्टेशन से ढेबरुआ थाना क्षेत्र के सेवरा तक का मार्ग हादसे का जोन बन चुका है। लगभग एक माह में आठ किमी के दायरे में हुई चार मार्ग दुर्घटनाओं में आठ लोगों की जान चली गई है। इनमें दो परिवारों के दो-दो सगे भाई भी थे। ताबड़तोड़ हो रहे हादसों से क्षेत्र के लोग सहम गए हैं।
हादसों के पीछे की वजह जानने की कोशिश की गई तो क्षेत्रीय लोगों ने इन मार्ग दुर्घटनाओं का कारण वाहनों की तेज गति को बताया गया है। कहीं मोड़, स्पीड ब्रेकर और गड्ढे हादसे की वजह तो नहीं बन रहे हैं, लेकिन मोड़ और गड्ढा या बेतुका स्पीड ब्रेकर हादसों का कारण नहीं है। इसके साथ ही बीच में सुबह- शाम छाए रहने वाला कोहरे भी हादसे की वजह रहा है।
सुरक्षित सफर के लिए इस हादसे वाले जोन में संभलकर चलने की जरूरत है। ऐसी वाहन चालकों को जिम्मेदार सलाह दे रहे हैं।
-- -
एक नजर सड़क हादसों पर
-ढेबरुआ चौराहे पर मंगलवार की देर रात हुई कार व खड़ी जेसीबी की टक्कर में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इसके पहले भी हुई तीन अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में दो सगे भाइयों समेत छह लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
-16 दिसंबर को ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खैरहनिया गांव के पश्चिम एनएच पर बाइक व कार की आमने-सामने की भिड़ंत में शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बोहली निवासी दीपक (16) पुत्र विजय चौधरी की मौके पर मौत हो गई थी, और उसके बड़े भाई रवि (18) की 20 दिन बाद जिला मुख्यालय पर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
-तीन जनवरी को ढेबरुआ थाना क्षेत्र के सेवरा गांव के पास एनएच पर अज्ञात चारपहिया वाहन व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो मजदूरों राजेश चौधरी (25) पुत्र विंदेश्वरी चौधरी व प्रदीप कुमार दारु (25) पुत्र रामनरेश निवासीगण ग्राम मधु नगरी थाना पचपेड़वा की मौत हो गई।
-10 जनवरी को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के परसा स्टेशन गांव के सामने एनएच पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के धनौरा मुस्तकहम के रहने वाले वसीम (20) पुत्र हसन रजा व नेपाल के कपिलवस्तु जिले के सुठौली के रहने वाले रियाज अहमद (30) पुत्र हुसैन की मौत हो गई। इसके अलावा अंकित चौधरी निवासी धनौरा मुस्तकहम व सूरज निवासी सुठौली घायल हो गए।
-- -- -- -- -- -
बोले जिम्मेदार
स्कूल, कॉलेज में जाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों का चालान काटा जा रहा है। नियमित चेकिंग का काम चल रहा है। उस क्षेत्र में क्यों एकाएक हादसे हुए हैं, क्षेत्र में जाकर देखा जाएगा। अगर जरूरत होगी तो सुरक्षा संबंधी उपाय किए जाएंगे।
-अमरेश यादव, यातायात प्रभारी