फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accident in Nepal

नेपाल में खाई में गिरकर दो युवकों की मौत

Tue, 31 Mar 2020 07:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Accident in Nepal
नेपाल में खाई में गिरकर दो युवक की मौत
विज्ञापन

नेपाल के झाकरी के पास पहाड़ी से गिरने से हुई मौत
बिहार के रहने वाले युवक कबाड़ी के यहां करते थे काम
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नेपाल के झाकरी के पास सोमवार की देर शाम घर लौट रहे बिहार के दो युवकों की खाई में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कोरोना के प्रकोप के बाद धंधा बंद हो गया था। इसलिए दोनों साइकिल घर के लिए निकले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बिहार के निवासी मुकेश (20) और संतोष महतो (28) नेपाल के गोदावरी गांव पालिका में कबाड़ की दुकान पर काम करते थे। बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस का प्रकोप फैलने के बाद दुकान बंद हो गई थी। इसलिए सोमवार की शाम दोनों साइकिल से बिहार अपने घर के लिए निकले थे। वह झाकरी डांडा के पास पहुंचे थे कि पहाड़ी पर साइकिल अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महानगरीय प्रहरी वृत चापा गांव के डीएसपी कृष्णराज ओझा ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed